तेंदुलकर ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉनसन की सराहना की

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने संन्यास की घोषणा कर चुके आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन की मंगलवार को जमकर सराहना की।

जॉनसन ने मंगलवार को ही क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वाका स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के साथ ही जॉनसन अपने जूते टांग देंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मुंबई इंडियंस टीम में जॉनसन के साथ खेल चुके तेंदुलकर ने जॉनसन को विशेष गेंदबाज की संज्ञा दी।

तेंदुलकर ने मंगलवार को किए अपने ट्वीट में कहा, “जॉनसन को भविष्य की शुभकामनाएं, वह हमेशा से एक विशेष गेंदबाज रहे हैं। मुंबई इंडियंस में साथ रहते हुए उन्हें नजदीक से जाना और उनकी आक्रामकता मुझे अच्छी लगती है।”

सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में आस्ट्रेलिया के चौथे नंबर के गेंदबाज जॉनसन ने सोमवार की रात अपने साथी खिलाड़ियों को संन्यास लेने के अपने निर्णय से सूचित किया।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को जॉनसन ने एक बयान जरी कर कहा, “मुझे महसूस होता है कि क्रिकेट को अलविदा कहने का समय आ गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493