मॉस्को, 17 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के सुरक्षा प्रमुख ने कहा है कि पिछले महीने मिस्र में एयरबस 321 के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे एक आतंकवादी कार्रवाई थी। इस हादसे में 224 लोग मारे गए थे।
एफएसबी के प्रमुख अलेक्जेंडर वोट्रनीकोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा, “विदेशी विस्फोटकों के निशान एयरबस विमान के मलबे में पाए गए हैं।”
रपट के मुताबिक, पुतिन ने सिनाई प्रायद्वीप पर हमले के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की कसम खाई।
हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट से सम्बद्ध एक संगठन ने ली है। इसमें लगभग सभी मृतक रूस के थे।
dharmpath.com dharmpath