अफगानिस्तान में हिंसक झड़प, 12 की मौत

काबुल, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में मंगलवार को हुई एक हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मियों और 10 आतंकवादियों सहित 12 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जिला गवर्नर सहद-उद्दीन सहदी के हवाले से कहा, “आतंकवादियों ने मंगलवार को दश्त-ए-आर्ची जिले के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों की एक इकाई पर हमला किया, जिसके बाद हिंसक झड़प शुरू हो गई। झड़प में 10 आतंकवादी मारे गए।”

गवर्नर ने कहा कि झड़प में दो पुलिसकर्मी और 15 आतंकवादी घायल हुए हैं।

बीते कुछ महीनों से सुरक्षाबल दश्त-ए-आर्ची जिले से तालिबान आतंकवादियों को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रहे हैं, इस वजह से जिले में आए दिन हिंसक झड़पें देखने को मिल रही हैं।

तालिबान ने हाल में क्षेत्र को अपने नियंत्रण में लेने और यहां मौजूद अपने ठिकानों पर पकड़ बरकरार रखने के लिए हमले तेज कर दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493