पाकिस्तान, अमेरिका ने की क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा

वाशिंगटन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के प्रमुख जॉन ब्रेनान ने क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बारे में चर्चा की।

इंटर-सर्विसिस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) की ओर से यहां जारी एक बयान में यह बात कही गई।

आईएसपीआर प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने अपने कई ट्वीट में बताया कि वर्जीनिया में स्थित सीआईए के मुख्यालय में अपने दौरे के दौरान राहील ने सोमवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्थायी स्थिरता की जरूरत पर प्रकाश डाला।

बाजवा के एक अन्य ट्वीट में बताया गया कि सेना प्रमुख ने अफगानिस्तान नेतृत्व और अफगान की शांति एवं सुलह प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए एक अनुकूल पर्यावरण की जरूरत पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि ब्रेनान ने जर्ब-ए-अज्ब की दक्षता और सुरक्षा क्षेत्र में इसके सकारात्मक प्रभाव को भी सराहा।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति नवाज शरीफ की अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ कुछ मुद्दों पर हुई चर्चा के कुछ सप्ताहों के बाद राहील ने सीआईए मुख्यालय का दौरा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493