पणजी, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेंटीना की इस साल की सबसे लोकप्रिय फिल्म ‘एल क्लेन’ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 46वें संस्करण की समापन फिल्म होगी। महोत्सव के आयोजक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
‘द डेनिश गर्ल’ के निर्देशक, अकादमी पुरस्कार विजेता टॉम हूपर ने कहा, “अर्जेंटीना की ऑस्कर प्रविष्टि और इस साल अर्जेंटीना के बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘एल क्लेन’ आईएफएफआई 2015 की समापन फिल्म होगी। यह फिल्म पेब्लो ट्रेपेरो द्वारा निर्देशित है।”
फिल्म महोत्सव के 46वें संस्करण का आयोजन 20 से 30 नवम्बर तक होगा।
उल्लेखनीय है कि 11 दिवसीय महोत्सव में 89 देशों से विभिन्न वर्गों में 187 फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
महोत्सव का आगाज फिल्म मैथ्यू ब्राउन द्वारा निर्देशित ‘द मैन हू न्यू इन्फिनिटी’ से होगा।
महोत्सव का समापन 30 नवंबर को ए.आर. रहमान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 38 देशों से 7,000 से अधिक प्रतिनिधियों में ज्यादातर भारतीय है।
dharmpath.com dharmpath