पेरिस, 18 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में बुधवार को भी गोलीबारी की आवाज सुनी गई, लेकिन गोलियों की यह आवाज हमलावरों की नहीं, बल्कि पुलिस के एक अभियान के दौरान सुनी गई।
‘अलजजीरा’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने अपना अभियान शुरू करने से पहले पेरिस के उपनगरीय इलाके सैंट-डेनिस के निवासियों से वह जगह खाली करने के लिए कहा। पुलिस का अभियान तड़के 4.30 बजे शुरू हुआ।
गोलियां चलने की आवाज 15 मिनट के बाद आनी बंद हो गई। गोलीबारी सुबह पांच बजे फिर से शुरू हो गई।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस का यह अभियान पेरिस में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमलों की जांच के संदर्भ में था या नहीं। इन हमलों में 129 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 350 से अधिक लोग घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath