नोएडा, 18 नवंबर (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय महिला गोल्फ खिलाड़ी दिल्ली की वाणी कपूर ने बुधवार को नोएडा गोल्फ कोर्स में चल रहे हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 17वें चरण के टूर्नामेंट में पहले दौर में तीन शॉट की बढ़त ले ली।
वाणी ने पांच लाख रुपये इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में पार-72 का स्कोर किया।
कपूरथला की गुरसिमर बडवाल तीन अंडर 75 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर मौजूद वाणी ने इस वर्ष पांचवां खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर बेहद संभलकर खेलना शुरू किया और मध्यांतर तक वह एक भी शॉट नहीं चूकीं।
मध्यांतर के बाद उन्होंने 10वें होल पर बर्डी लगाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन 13वें होल पर वह बोगी लगा बैठीं। इसके बाद 15वें होल पर बर्डी लगा वह अंडर स्कोर तक फिर से पहुंचीं लेकिन अगले ही 16वें होल पर वह फिर से बोगी लगा बैठीं।
हालांकि वाणी एकमात्र खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने ओवर स्कोर नहीं किया।
पुणे की श्वेता गलांडे, दिल्ली की गौरी मोंगा और कोलकाता की नेहा त्रिपाठी और स्मृति मेहरा पांच ओवर 77 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
dharmpath.com dharmpath