विधु विनोद चोपड़ा ने बताया ‘वजीर’ में देरी का कारण

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘वजीर’ की रिलीज की तारीख आगे खिसकती जा रही है।

फिल्म को इस वर्ष अक्टूबर में रिलीज किया जाना था, फिर उसकी तारीख आगे बढ़ाकर दो दिसम्बर कर दी गई थी। अब इसके लिए आठ जनवरी की तारीख निश्चित की गई है। चोपड़ा का कहना है कि फिल्म में देरी का कारण यह है कि वह फिल्म को बेहतर बनाना चाहते थे।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर यहां बुधवार को चोपड़ा ने कहा, “देरी के पीछे दो कारण थे। अमिताभ बच्चन के पैर के साथ जो स्पेशल इफैक्ट दिया जा रहा था, मैं उससे संतुष्ट नहीं था और मैं कोई भी फिल्म जल्दी में नहीं बनाना चाहता। अगर हम ज्यादा समय देते हैं तो हम बेहतर फिल्म बना सकते हैं।”

चोपड़ा ने कहा कि फिल्म 20 दिसम्बर तक तैयार होगी।

चोपड़ा ने चुटकी लेते हुए कहा, “मुझे अब तक नहीं पता कि लोग कैसे जल्दी फिल्म बनाकर रिलीज कर देते हैं। मुझे लगता है कि जल्दीबाजी से फिल्म प्रभावित होती है। हम फिल्म को पूरा समय देना चाहते हैं। हमें कोई जल्दी नहीं है। हम थोड़े आलसी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493