श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, 19 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंकाई अधिकारियों ने गुरुवार को अपनी समुद्री सीमा में घुसने पर भारत के 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मछुआरों की गिरफ्तारी के साथ इनकी तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई डेल्फ्ट द्वीप के पास हुई।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों और जब्त नौकाओं को काराइनगर लाकर आगे की कार्रवाई के लिए मत्स्यपालन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

श्रीलंका और भारत लंबे समय से मछुआरों के मुद्दे को हल करने की कवायद में लगे हुए हैं। दोनों ही तरफ के मछुआरे अवैध रूप से दूसरे देश की सामुद्रिक सीमा में दाखिल होने की वजह से गिरफ्तार होते रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493