नेगेरी सेम्बीलान (मलेशिया), 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के गोल्फ खिलाड़ी अजीतेश संधू ने यहां जारी पीजीएम निलाई स्प्रिंग्स चैम्पियनशिप में गुरुवार को फाइव ओवर 147 स्कोर के साथ हाफवे कट हासिल किया।
नेगेरी सेम्बीलान (मलेशिया), 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के गोल्फ खिलाड़ी अजीतेश संधू ने यहां जारी पीजीएम निलाई स्प्रिंग्स चैम्पियनशिप में गुरुवार को फाइव ओवर 147 स्कोर के साथ हाफवे कट हासिल किया।
एशियन डेवलपमेंट टूर (एडीटी) इवेंट के पहले दिन अजीतेश ने थ्री ओवर 75 का स्कोर हासिल किया था। दूसरे दिन 72 के कार्ड के साथ अजीतेश ने अपनी स्थिति बेहतर की और संयुक्त रूप से 47वें स्थान पर पहुंच गए।
इस आयोजन के लिए कट फाइव ओवर 147 पर ही निर्धारित था। अजीतेश ने दूसरे दिन चौथे होल पर एक बडऱ्ी लगाई लेकिन छठे और सातवें होल पर बोगी ने उनका काम खराब किया। पार बैक नाइन के साथ वह हालांकि 72 का कार्ड खेलने में सफल रहे।
dharmpath.com dharmpath