राजश्री प्रोडक्शंस सलमान पर है फिदा

कोच्चि, 19 नवंबर (आईएएनएस)। राजश्री प्रोडक्शन के रजत ए. बड़जात्या का कहना है कि राजश्री प्रोडक्शंस सुपरस्टार सलमान खान के साथ दोबारा काम करने का मौका छोड़ना नहीं चाहता। इस लोकप्रिय बैनर ने सलमान को साथ लेकर चार फिल्में बनाई हैं।

सलमान खान अभिनीत ‘प्रेम रतन धन पायो’ भी राजश्री प्रोडक्शंस की ही फिल्म है।

रजत ने ऑल लाइट इंडिया इंटरनेश्नल फिल्म फेस्टिवल के मौके पर आईएएनएस को बताया, “हम सलमान के साथ भावनात्मक बंधन साझा कर रहे हैं। वह हमारे परिवार का हिस्सा है। हमने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में उन्हें पेश किया था और हम उनके साथ दोबारा काम करने का अवसर छोड़ना नहीं चाहते।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या बैनर ने सलमान के साथ दोबारा काम करने की योजना है तो इस पर उन्होंने कहा, “यह फिल्म और पटकथा पर निर्भर है। जैसे फिल्म ‘विवाह’ में शाहिद कपूर जैसे किसी की जरूरत थी, लेकिन ‘प्रेम रतन धन पायो’ में निश्चित रूप से सुपरस्टार की जरूरत थी, जो फिल्म अपने ऊपर ले सके।”

फिल्म ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493