बुल्गारिया में आपात स्थिति में उतरा विमान, नहीं मिला विस्फोटक (लीड-1)

सोफिया, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पोलैंड से मिस्र जा रहे एक यात्री विमान में बम होने की सूचना के बाद गुरुवार को उसे आपात स्थिति में बुल्गारिया में उतारा गया, हालांकि जांच के दौरान विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला।

वॉरसॉ से उड़ान भरकर मिस्र के हरघदा शहर जा रहे विमान में 161 यात्री सवार थे। एक यात्री द्वारा विमान में संभावित तौर पर बम होने की सूचना चालक दल को देने के बाद विमान को बुल्गारिया के बुर्गास में उतारना पड़ा।

समाचार एजेंसी एफे से बुल्गारिया के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने विमान को खाली कराया और उसकी अच्छी तरह से जांच की, लेकिन उनके हाथ कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं लगी।

प्रवक्ता के मुताबिक, “67 वर्षीय पोलैंड के एक यात्री ने विमान में बम होने की सूचना दी थी, जो नशे में धुत्त था। कानून से जुड़ी एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।”

मंत्रालय के मुताबिक, जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान पुन: हरघदा के लिए उड़ान भरेगा।

बुर्गास के महापौर दिमितर निकोलोव ने इसी बीच कहा कि हवाईअड्डे पर हालात सामान्य है।

यह घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब एक दिन पहले आतंकी धमकी के कारण अमेरिका व कनाडा जा रहे एयर फ्रांस के दो विमानों को रास्ता बदलना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493