मोटरस्पोर्ट्स : डकार रैली-2016 की मेजबानी से हटे चिली, पेरू

ब्यूनस आयर्स, 19 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया की कठिनतम मोटरस्पोर्ट्स टूर्नामेंट डकार रैली के आयोजकों ने अगले वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन मुख्यत: अर्जेटीना में ही होगा, क्योंकि पेरू और चिली ने मेजबानी से हाथ पीछे खींच लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 13 चरणों में होने वाली रेस में प्रतिदिन 900 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इनमें से सिर्फ तीन चरण का रेस बोलीविया से होकर गुजरेगा, जबकि शेष रेस अर्जेटीना में ही होगी।

डकार रैली का 38वां संस्करण 31 दिसंबर से शुरू हो रहा है, हालांकि शुरू के कुछ दिन रैली में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक वाहन की तकनीकी जांच की जाएगी और दो जनवरी, 2016 को रैली का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

अगले दिन अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स से रैली शुरू होगी।

इस बार चौथे और पांचवें चरण की रेस मैराथन चरण के रूप में रखी गई है, जो अर्जेटीना के उत्तरी प्रांत जुजुय में होगी और इसे डकार रैली में पहली बार शामिल किया गया है।

इस बार डकार रैली में 60 देशों के 556 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिसमें फ्रांसीसी प्रतिभागियों की संख्या सर्वाधिक होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493