लंदन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन का शासी नौसेना युद्धपोत एचएमएस डिफेंडर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से लड़ने में फ्रांस के विमान वाहक चार्ल्स का सहयोग करेगा। यह घोषणा बुधवार को ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने की।
मंत्रालय के अनुसार, एचएमएस डिफेंडर युद्धपोत आईएस से निपटने के क्रम में फ्रांस के चार्ल्स को हवाई सुरक्षा प्रदान करेगा।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में 13 नवंबर को हुए बर्बर आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी आईएस ने ली थी। इन हमलों में 129 लोग मारे गए थे।
ब्रिटेन के रक्षा सचिव माइकल फैलन ने एक बयान में कहा, “फ्रांस आईएसआईएल से निपटने के अपने संकल्प के प्रति दृढ़ है और हमें भी मदद करने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा, “इस बर्बर आतंकवादी संगठन का खात्मा जरूरी है और यह बात सही है कि हम उसका सामना करने में उस हरसंभव मदद की पेशकश करेंगे, जो हम कर सकते हैं।”
फैलन ने कहा कि आईएस युनाइटेड किंगडम में हमारी, फ्रांस और पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए एक खतरा है।
एचएमएस डिफेंडर ब्रिटेन की शाही नौसेना के छह ‘टाइप 45 डिस्ट्रॉयर्स’ युद्धपोत में से पांचवां है।
dharmpath.com dharmpath