रियल को उनके घरेलू मैदान पर हराना बेहद कठिन : सुआरेज

बार्सिलोना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब बार्सिलोना एफसी के स्टार स्ट्राइकर उरुग्वे के लुइस सुआरेज का मानना है कि शनिवार को सैंटियागो बेर्नाबेयू में होने वाले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मेड्रिड जीत का प्रबल दावेदार होगा।

समाचार एजेंसी एफे ने बुधवार को सुआरेज के हवाले से कहा, “आपको कभी नहीं पता होता कि आगे क्या होना वाला है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होते हैं, लेकिन तभी शेष चीजें तय योजना के मुताबिक नहीं हो पातीं।”

सुआरेज ने कहा, “सभी को पता है कि रियल को उनके घरेलू स्टेडियम बेर्नाबेयू में हराना आसान नहीं है।”

शनिवार को होने वाले इस मैच में बार्सिलोना के सर्वोच्च स्ट्राइकर लियोनेल मेसी का खेलना संदिग्ध है। मेसी बाएं घुटने में लगी चोट के कारण पिछले आठ हफ्ते से मैदान से बाहर चल रहे हैं।

सुआरेज ने कहा, “मेसी खेल का रुख पलट सकते हैं और उन्होंने रियल के खिलाफ पिछले मुकाबलों में असाधारण योगदान दिया है। लेकिन मेसी के शनिवार को होने वाले मैच में खेलने पर अंतिम निर्णय चिकित्सक ही देंगे।”

सुआरेज ने कहा, “पिछले कुछ दिन से अभ्यास पर लौट चुके मेसी अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें जैसी चोट लगी है उसमें जरा भी लापरवाही फिर से जोखिम बढ़ सकता है।”

मेसी की अनुपस्थिति में हालांकि ब्राजील के नेमार ने सुआरेज के फारवर्ड की कमान संभालते हुए बार्सिलोना को ला लीगा और यूरोपियन चैम्पियंस लीग के ग्रुप में शीर्ष पर बनाए रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493