राजनांदगांव (छत्तीसगढ़), 19 नवंबर (आईएएनएस)। अंतिम मिनट में गोल खाने की पुरानी आदत के कारण भारतीय हॉकी टीम को गुरुवार को यहां के अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-2 से बराबरी से संतोष करना पड़ा।
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़), 19 नवंबर (आईएएनएस)। अंतिम मिनट में गोल खाने की पुरानी आदत के कारण भारतीय हॉकी टीम को गुरुवार को यहां के अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-2 से बराबरी से संतोष करना पड़ा।
भारत के लिए वीआर रघुनाथ ने दो गोल किए जबकि आस्टेलिया के लिए क्रिस्टोफर सिलेरियो और डायलान वोदरस्पून ने गोल किए। रघुनाथ ने दोनों गोल पेनाल्टी कार्नर पर किए जबकि सिलेरियो ने अंतिम मिनट में पीसी पर गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई।
वोदरस्पून ने मैच का पहला गोल किया था। वह एक फील्ड गोल था। भारत अंतिम मिनट तक 2-1 से आगे चल रहा था। एसा लग रहा था कि बीते साल नवम्बर में आस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराने वाली भातीय टीम एक उम्दा जीत के साथ सीरीज का आगाज करेगी लेकिन अंतिम मिनट में गलतियां करने की उसकी पुरनी आदत ने उसके तमाम हासिल उससे छीन लिए।
अंतिम मिनट तक भारत 2-1 से आगे था। राजनांदगांव में जुटी भारी भीड़ भारत की जीत को लेकर उत्साहित नजर आ रही थी लेकिन अंतिम मिनट में गोल क उनकी तमाम खुशियों को फुर्र कर दिया। इसके बाद मेहमान टीम ने अपनी तमाम शक्तियों का प्रयोग करते हुए अंतिम डेढ़ मिनट में दो पेनाल्टी कार्नर हासिल किए लेकिन यह भारत क खुशनसीाबी थी कि उनमें से एक भी गोल नहीं हो सका।
इस मैच की सबसे खास बात यह रही कि भारत ने पूरे मैच के दौरान अस्ट्रेलिया से बेहतर खेल दिखाया। उसने न सिर्फ मेहमान टीम से अधिक समय तक गेंद अपने पास रखी बल्कि उसने मेहमान टीम के खिलाफ आक्रमण भी अधिक किए।
भारत ने 58 फीसदी समय तक गेंद अपने पास रखी। यही नहीं भारत ने कुल 14 मौकों पर विपक्षी टीम के खिलाफ गोल करने के अच्छे प्रयास किए जबकि मेहमान टीम सिर्फ 8 मौकों पर ऐसा कर सकी।
अच्छा खेल रहे होने के बावजूद भारतीय टीम तीन मैचों की इस सीरीज ों 1-0 की बढ़त हासिल नहीं कर सकी। अब इस सीरीज के बाकी के दो मैच रायपुर में होंगे। दोनों टीमें 22 और 23 नवम्बर को नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में भिड़ेंगी।
इसके बाद दोनों टीमें आठ देशों के हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल के लिए तैयारी करेंगी, जिसका आयोजन इसी मैदान पर 27 नवम्बर से सात दिसम्बर तक होना है।
dharmpath.com dharmpath