सिख की फोटो से छेड़छाड़ कर आतंकवादी बताने की निंदा

न्यूयार्क, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के सिख समुदाय ने सोशल मीडिया पर कनाडा के एक सिख पत्रकार की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे 13 नवंबर के पेरिस आतंकवादी हमले में शामिल बताए जाने की निंदा की है।

एनबीसीन्यूज डॉट कॉम की रपट के मुताबिक पत्रकार वीरेंद्र जुब्बाल की हाथ में आई-पैड लिए हुए एक पुरानी फोटो से छेड़छाड़ कर उसे आतंकवादी जैसा रूप दे दिया गया और पेरिस हमले के थोड़ी ही देर बाद सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। इसमें दिखाया गया कि जुब्बाल ने आत्मघाती बम की पट्टी लगा रखी है। आईपैड को ऐसे बदला गया कि वह कुरान लगे।

न्यूयार्क स्थित एक मेडिसिन स्कूल के निदेशक प्रभजोत सिंह ने कहा, “फोटोशाप के जरिए एक सिख को आतंकवादी बना कर पेश करना और इसे एक वैध खबर की तरह सोशल और प्रिंट मीडिया में जारी करना, एक पूरे समूह को भेदभाव और नफरत भरी हिंसा की तरफ ढकेलना है।”

उन्होंने कहा कि वह इस हिंसा को बहुत अच्छी तरह जानते हैं क्योंकि ऐसी ही एक हिंसा में उनका जबड़ा तोड़ दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493