आखिर मल्लिका ने ये क्यों कहा कि एलिजिबल बैचलर हैं करण

malikaमुंबई। हरियाणा की छोरी मल्लिका की नजरें आजकल बॉलीवुड के कुंवारे छोरों पर है। तभी तो मल्लिका ने अपने नयनों के बाण करण जौहर पर चला दिए हैं। हॉट बेब मल्लिका शेरावत को लगता है कि निर्माता निर्देशक करण जौहर उनके लिए बॉलीवुड के एलिजिबल बैचलर हैं।

हालांकि मल्लिका जल्द ही एक रियलिटी डेटिंग गेम शो में नजर आएंगी। मल्लिका अमेरिकी गेम शो ‘द बैचलरेट’ के हिन्दी संस्करण ‘द बैचलरेट इंडिया.. मेरे ख्यालों की मल्लिका’ में नजर आने वाली हैं। यह शो अगस्त से प्रसारित होगा।

मल्लिका ने बताया कि मेरे ख्याल से बॉलीवुड में करण एक परफेक्ट बैचलर हैं। वह मेरे लिए एकदम परफेक्ट हैं। वह आकर्षक, सफल और ईमानदार इंसान हैं। अब देखना होगा मल्लिका का यह रियलिटी शो लोगों को कितना रास आता है। गौरतलब है मल्लिका जैकी चेन के साथ चाइनीज फिल्म में भी नजर आई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493