महिलाओं को लुभाने के लिए पुरुष खाते हैं ज्यादा!

न्यूयॉर्क, 20 नवंबर (आईएएनएस)। आप कितना खाते हैं इसका संबंध आपकी भूख से ज्यादा इससे है कि खाने में आपका साथी पुरुष है या महिला। यह दावा किया गया है एक शोध के नतीजों में।

कोर्नेल युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने जाना कि पुरुष महिलाओं की संगत में अधिक खाना खाते हैं।

प्रमुख शोधकर्ता केविन क्निफिन के मुताबिक, “पुरुष दिखावे के लिए अधिक खाते हैं। आप खाने की प्रतियोगिताओं में भी यह देख सकते हैं, जिनमें अधिकांश प्रतिभागी पुरुष होते हैं।”

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने दो सप्ताह की अवधि के दौरान एक इतालवी बुफे में खाना खाने वालों 105 वयस्कों पर नजर रखी।

उन्होंने देखा कि खाना खा रहे हर व्यक्ति ने कितने पीजा स्लाइस और कितने सलाद की कटोरियां खाईं। इनमें से हर एक के साथी के लिंग को भी ध्यान में रखा गया।

केवल अन्य पुरुषों के साथ खा रहे पुरुषों की तुलना में कम से कम एक महिला के साथ खाने वाले पुरुषों ने 93 फीसदी ज्यादा पीजा और 86 फीसदी ज्यादा सलाद खाया।

हालांकि महिलाओं के खाने पर इसका फर्क नहीं दिखाई दिया कि वे पुरुष साथी के साथ खा रही हैं या महिला साथी के साथ।

पुरुषों के साथ खाने पर कई महिलाओं ने जताया कि उन्होंने जरूरत से ज्यादा खा लिया है और जल्दी से अपना खाना निपटा दिया।

अध्ययन जर्नल इवोल्यूशनरी साइकोलोजिकल साइंस में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493