मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में शुक्रवार सुबह गिरावट का रुख बना हुआ है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 24.44 अंकों की गिरावट के साथ 25,809.64 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 11.50 अंकों की कमजोरी के साथ 7,831.25 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 14.21 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,856.13 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.85 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 7,841.90 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath