एटीपी सेमीफाइनल में नडाल से भिड़ेंगे जोकोविक

जोकोविक ने ग्रुप मैच में थॉमस बर्डिच को 6-3, 7-5 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सर्बिया के टेनिस स्टार का मुकाबला स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल से होगा।

फाइनल्स टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रोजर फेडरर का सामना शुक्रवार को ब्रिटेन के एंडी मरे और स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टांसिलास वावरिंका के बीच मुकाबले के विजेता खिलाड़ी से होगा।

नडाल के साथ होने वाले मैच के बारे में जोकोविक ने कहा, “नडाल का कल एक और मैच है। आशा है कि मैं अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शित कर पाऊंगा, क्योंकि यह जीतने के लिए जरूरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493