मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन को विश्व सुंदरी का ताज जीते 21 साल पूरे हो गए हैं।
अभिनेत्री का कहना है कि वह इस सम्मान से काफी अभिभूत महसूस करती हैं।
ऐश्वर्य ने अपने बयान में कहा, “खिताब को जीतने का अवसर, ताज को सम्मान के साथ पहनना, यह मेरा सौंदर्य को उद्देश्य के साथ महसूस करने का पहला अनुभव था। मैं इस सम्मान से काफी अभिभूत हूं और इसके लिए मैं मिस वर्ल्ड संगठन को शुक्रिया अदा करती हूं।”
विश्व सुंदरी का ताज जीतने के बाद ऐश्वर्य ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की और इन दो दशकों के दौरान वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई लोकप्रिय ब्रांडों की ब्रांड एंबेसेडर भी रहीं।
अभिनेत्री ने अप्रैल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी और 2011 में उन्होंने बेटी आराध्या को जन्म दिया।
ऐश्वर्य को पिछली बार संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जज्बा’ में देखा गया और उन्हें अब करन जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में देखा जाएगा, जो अगले साल रिलीज होगी।
ऐश्वर्य को साथ ही ओमंग कुमार निर्देशित बॉयोपिक ‘सरबजीत’ में भी मुख्य किरदार निभाते देखा जाएगा। इस फिल्म में वह सरबजीत की बहन का किरदार निभा रही हैं।
dharmpath.com dharmpath