न्यूजीलैंड : राष्ट्र ध्वज पर जनमत संग्रह के लिए मतदान

वेलिंगटन, 20 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में नए राष्ट्र ध्वज की डिजाइन के चयन के लिए शुक्रवार को जनमत संग्रह हेतु मतदान हो रहा है।

राष्ट्र ध्वज की पांच डिजाइनें चुनी गई हैं। न्यूजीलैंड के नागरिकों को इन्हीं में से कोई डिजाइन चुननी है।

रेडियो न्यूजीलैंड की रपट के मुताबिक, तीन ध्वज में सुनहरे फर्न हैं। एक पर ‘कोरु’ (खुलते हुए सुनहरे फर्न सर्पकार में) और एक पर लाल पर्वतीय शिखर अंकित है।

मतदान पत्र लोगों को मेल से भेजे गए हैं। लोग डाक के जरिए इन्हें भेजेंगे।

मतदान का अगला चरण मार्च 2016 में होगा। तब इन पांच में से सर्वाधिक मत पाने वाले ध्वज का मुकाबला राष्ट्र के मौजूदा ध्वज से होगा।

प्रथम चरण का मतदान 11 दिसंबर को समाप्त होगा।

ध्वज विचार समिति को पूरे देश से ध्वज के लिए 10292 डिजाइनें मिली थीं। इनमें से पांच को लोगों के सामने चुनाव के लिए पेश किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493