कश्मीर पर वार्ता भारत-पाकिस्तान का आपसी मामला : अमेरिका

वाशिंगटन, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि यह भारत और पाकिस्तान पर है कि वे अपने आपसी मामले खुद हल करें। अमेरिका का यह बयान ऐसे समय आया है जब इस आशय की रपट सामने आई है कि पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख राहील शरीफ ने अमेरिका के विदेश मंत्री जान केरी के सामने कश्मीर मुद्दा उठाया है।

वाशिंगटन, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि यह भारत और पाकिस्तान पर है कि वे अपने आपसी मामले खुद हल करें। अमेरिका का यह बयान ऐसे समय आया है जब इस आशय की रपट सामने आई है कि पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख राहील शरीफ ने अमेरिका के विदेश मंत्री जान केरी के सामने कश्मीर मुद्दा उठाया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जान किर्बी से संवाददाताओं ने गुरुवार को पूछा कि क्या राहील और केरी की वार्ता के दौरान 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले और कश्मीर का मुद्दा उठा था? जवाब में केरी ने कहा, “मैं मुंबई हमले में हुए जानों के नुकसान से वाकिफ हूं। देखिए, मेरे पास हर उस बात का विवरण नहीं है जो वार्ता में उठी थी।”

किर्बी ने कहा, “जहां तक कश्मीर का सवाल है, तो मैं यही कहना चाहूंगा कि हम नियंत्रण रेखा पर होने वाली किसी भी हिंसा के प्रति लगातार चिंतित बने रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “हम भारत और पाकिस्तान की सरकारों से फिर आग्रह करेंगे कि वे इस रेखा पर तनाव घटाएं और मुद्दों को हल करने के लिए वार्ता शुरू करें। इस बारे में फैसला इन्हीं दो पक्षों को करना है।”

किर्बी ने कहा कि केरी ने राहील से मुलाकात कुछ ऐसे सुरक्षा संबंधी मामलों के संबंध में की जिन पर अक्टूबर में केरी और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच बात हुई थी।

उन्होंने कहा, “वाशिंगटन में सैन्य प्रमुख के साथ विचार-विमर्श हमारे और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच होने वाले द्विपक्षीय विचार-विमर्श का हिस्सा है। और, हम द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों पर लाभदायक विचार विमर्श से काफी संतुष्ट हैं।”

राहील शरीफ यहां बगैर किसी औपचारिक निमंत्रण के पहुंचे हैं। उन्होंने गुरुवार को व्हाइट हाउस में उप राष्ट्रपति जो बिडेन से भी मुलाकात की।

व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि बिडेन और राहील ने अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई। आतंकवाद विरोधी संघर्ष में दोनों देशों की साझेदारी पर जोर दिया और अफगानिस्तान में मिलकर शांति के लिए काम करने का संकल्प किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493