शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 27 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 26.57 अंकों की तेजी के साथ 25,868.49 पर और निफ्टी 13.80 अंकों की तेजी के साथ 7,856.55 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 14.21 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,856.13 पर खुला और 26.57 अंकों या 0.10 फीसदी तेजी के साथ 25,868.49 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,058.76 के ऊपरी और 25,769.81 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। गेल (10.07 फीसदी), विप्रो (1.93 फीसदी), महिद्रा एंड महिद्रा (1.92 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (1.89 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.85 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- सनफार्मा (2.21 फीसदी), आईटीसी (2.17 फीसदी), हिंडाल्को (1.53 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.07 फीसदी) और टाटा मोटर्स (1.06 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.85 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 7,841.90 पर खुला और 13.80 अंकों या 1.18 फीसदी तेजी के साथ 7,856.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,906.95 के ऊपरी और 7,817.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 92.62 अंकों की तेजी के साथ 10,858.41 पर और स्मॉलकैप 68.37 अंकों की तेजी के साथ 11,367.71 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों- तेल एवं गैस (2.05 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.82 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.69 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.62 फीसदी) और वाहन (0.60 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के तीन सेक्टरों- तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (0.82 फीसदी), रियल्टी (0.26 फीसदी) और बैंकिंग (0.15 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,464 शेयरों में तेजी और 1,190 में गिरावट रही, जबकि 230 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493