कुआनतान (मलेशिया), 20 नवंबर (आईएएनएस)। ओमान को क्वार्टर फाइनल में 9-0 से रौंदने के बाद भारत की जूनियर हाकी टीम आठवें एशिया कप के सेमीफाइनल में शनिवार को जापान का सामना करेगी।
कुआनतान (मलेशिया), 20 नवंबर (आईएएनएस)। ओमान को क्वार्टर फाइनल में 9-0 से रौंदने के बाद भारत की जूनियर हाकी टीम आठवें एशिया कप के सेमीफाइनल में शनिवार को जापान का सामना करेगी।
इस टूर्नामेंट में जापान के साथ भारत की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले भारत ने ग्रुप स्तर पर जापान को हराया था। इस तरह भारत इस मुकाबले में मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ खेलेगा।
भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह भी मानते हैं कि उनके खिलाड़ी जापान के खेल को जानते हैं और इस लिहाज से उन्हें जीत हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
हरेंद्र ने कहा कि एक दिन के आराम ने भारत को जापान के साथ हुए मैच के दौरान सामने आई अपनी कमियों पर काम करने का मौका दे दिया। टीम ने इन कमयों को सुधारने का काम किया है।
भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। उसने जापान, मलेशिया, चीन और ओमान को हराया है।
भारत की नजर एक बार फिर टूर्नामेंट में सबसे अधिक नौ गोल करने वाले हरमनप्रीत सिंह पर होगी। हरमनप्रीत सिंह ने ओमान के खिलाफ टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगाई थी।
जापान ने अब चार में से दो मैच जीते हैं। उसने ग्रुप स्तर पर चीन को और क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को हराया था।
dharmpath.com dharmpath