बीबीसी की एक रपट के मुताबिक, अपार्टमेंट में बुधवार को हुई छापेमारी के दौरान दो शव पाए गए थे। पहला शव बेल्जियम मूल के अब्देलहामिद अबाउद (28) का था, जो पिछले सप्ताह पेरिस में छह जगहों पर हुए आतंकवादी हमलों का संदिग्ध मास्टरमाइंड माना जा रहा था। हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 350 अन्य घायल हो गए थे।
अबाउद की मौत की पुष्टि कर दी गई थी, लेकिन फ्रेंच जांचकर्ताओं ने शुक्रवार को कहा कि रूई कार्मिलॉन अपार्टमेंट में पाए गए दो महिलाओं के शव की औपचारिक तौर पर शिनाख्त करने में वे अभी सक्षम नहीं हैं।
तीसरा शव रात भर चली तलाशी के दौरान पाया गया।
जांचकर्ताओं के कार्यालय के मुताबिक, दूसरा शव हस्ना ऐतबुलाहसेन का हो सकता है, जो अबाउद की चचेरी बहन के रूप में जानी जाती थी और उसने पुलिस छापेमारी के दौरान खुद को उड़ा लिया था।
घटनास्थल से एक पासपोर्ट मिला है, जिसमें हस्ना ऐतबुलाहसेन नाम लिखा हुआ था।
इसी बीच, फ्रांस में जारी आपातकाल के तहत प्रदर्शन पर प्रतिबंध है, लेकिन दर्जनों फ्रेंच कलाकारों व सांस्कृतिक हस्तियों ने लोगों से अनुरोध किया कि वे रात 9.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) संगीत बजाकर शोरगुल करें व लाइट को ऑन-ऑफ कर पिछले सप्ताह ठीक इसी समय पर हुई घटना को प्रतीकात्मक तौर पर याद करें।
dharmpath.com dharmpath