नडाल को हराकर जोकोविक एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के फाइनल में

लंदन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने स्पेन के राफेल नडाल को हराते हुए शनिवार को एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट के फाइनल में जजगह पक्की कर ली है।

जोकोविक ने नडाल के खिलाफ यह अहम मुकाबला सिर्फ एक घंटे 19 मिनट में 6-3, 6-3 से जीता।

जोकोविक चौथी बार इस खिताब के लिए प्रयासरत हैं। रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में जोकोविक का सामना रोजर फेडरर या फिर स्टेन वावरिंका से होगा।

दूसरी ओर, 29 साल के नडाल अक्टूबर 2013 के बाद से जोकोविक के खिलाफ नौ में से आठ मैच हार चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493