ताइवान में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे

स्थानीय अग्निशमन विभाग की ओर से कहा गया है कि घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर के दो पायलट मृत मिले। इस हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए दो यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हेलीकॉप्टर एक स्थानीय विमानन कंपनी का है। ताइवान की बिजली कंपनी ने बिजली के खंभों की सफाई कराने के लिए इस कंपनी के साथ एक करार किया था।

अग्निशमन विभाग ने कहा कि उन्हें आशंका है कि हेलीकॉप्टर का रोटर (जेनरेटर) बिजली के खंभे की सफाई के दौरान गलती से बिजली के तारों की चपेट में आ गया होगा, जिसकी वजह से यह दुर्घटना घटी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493