चीन : बच्चे को पीटने वाली मां को जेल

बीजिंग, 22 नवंबर (आईएएनएस)। चीन में एक महिला ने स्कूल में मिला होमवर्क न करने पर गोद लिए अपने बेटे को पीट दिया। महिला को छह महीने के लिए जेल भेज दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नानजिंग उच्च न्यायालय ने एक निचली अदालत द्वारा महिला को दी गई छह महीने जेल की सजा बरकरार रखी।

कानून विशेषज्ञों का कहना है कि इस मामले ने शारीरिक दंड की विवादास्पद प्रक्रिया पर बहस का मौका दे दिया है।

लड़के ने पिटाई वाली तस्वीर इंटरनेट पर साझा की। इसके बाद अप्रैल में यह मामला सामने आया। फोटो में लड़के की पीठ पर पिटाई से त्वचा लाल दिख रही थी।

ली (महिला) ने होमवर्क न करने और झूठ बोलने पर अपने बेटे की पिटाई करने की बात स्वीकार की है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पीड़ित बच्चा अनहुई प्रांत में रहने वाले एक ग्रामीण परिवार का है। शहर में रहने वाली उसकी चाची ने बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए उसे गोद लिया था।

चिकित्सा रिपोर्ट में बच्चे की पिटाई की पुष्टि की गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर महिला को छह माह जेल की सजा दी गई। बच्चा और उसके जैविक माता-पिता दोषी महिला को माफ करने की अपील कर रहे हैं।

अभिभावकों का कहना है कि ली अपने बेटे से प्यार करती है, लेकिन उसने गलत कदम उठाया।

अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान ली ने बच्चे के साथ बुरे बर्ताव के लिए माफी मांगी। उसने कहा, “मैं बुरी मां नहीं हूं। मैं तो अपने बच्चे को अनुशासन सिखा रही थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493