हॉकी टेस्ट : आस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराया

रायपुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। रायपुर के नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हरा दिया।

तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इसके साथ ही आस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। राजनांदगांव में पहुआ पहला मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था।

शुरुआती लीड लेने के बाद आखिरी समय में बढ़त गंवा देने की भारत की कमजोरी रविवार को फिर सामने आ गई।

देविंदर वाल्मिकी द्वारा मैच के 23वें मिनट में किए गए गौल की बदौलत तीसरे क्र्वाटर तक 1-0 की बढ़त रखने के बाद आस्ट्रेलिया ने चौथे क्वार्टर में जैकब व्हेटन (47वें मिनट में) और एक मिनट बाद ही आरान जालेव्स्की के गोलों की बदौलत मैच 2-1 से जीत लिया।

गौरतलब है कि इसी स्टेडियम में टेस्ट श्रृंखला के बाद हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल खेला जाना है, जिसे देखते हुए इस टेस्ट श्रृंखला को बेहद अहम माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493