कोंकणा के निर्देशन वाली फिल्म में विक्रांस मेसी

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत करने जा रही कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म में अभिनेता विक्रांत मेसी को मुख्य किरदार में देखा जाएगा।

विक्रांत ‘लुटेरा’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

विक्रांत को जब कोंकणा ने यह प्रस्ताव दिया, वह प्रकाश झा की फिल्म ‘लिप्सटिक अंडर माइ बुर्का’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जब कोंकणा ने उन्हें इस किरदार का प्रस्ताव दिया।

विक्रांत ने एक बयान में कहा, “इस परियोजना का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है, इसके लिए कार्यशाला दिसंबर में शुरू हो जाएगी। मैं इसका इंतजार कर रहा हूं।”

कोंकणा की पहली निर्देशित फिल्म में विक्रांत एक बांग्ला युवक के किरदार में होंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493