‘बालिका वधू’ अविका गोर तेलुगू फिल्म में

चेन्नई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। छोटे पर्दे के चर्चित धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अविका गोर अभिनेता निखिल सिद्धार्थ के साथ उनकी तेलुगू फिल्म में काम करेंगी। फिल्म निर्माताओं की अभिनेत्री तापसी पन्नू से भी मुख्य भूमिका निभाने को लेकर बात चल रही है।

वी.आनंद निर्देशित इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है।

आनंद ने आईएएनएस को बताया, “अविका फिल्म में हैं। वह मुख्य अभिनेत्रियों में से एक की भूमिका निभाएंगी। दूसरी मुख्य भूमिका के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू से बातचीत चल रही है। फिल्म में एक तीसरी अभिनेत्री भी होगी, लेकिन फिलहाल हमने इसके लिए किसी को चुना नहीं है।”

यह एक प्रेम कहानी होगी, जिसमें निखिल दो अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे।

वेंकटेश्वर राव निर्मित इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर मध्य में शुरू होगी। फिल्म में संगीत शेखर चंद्र का होगा।

आनंद अपने निर्देशन की पिछली तेलुगू फिल्म ‘टाइगर’ का तमिल रीमेक बनाने की भी सोच रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493