नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और बुल्गारिया ने दोनों देशों में पर्यटन को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
यह चर्चा पर्यटन मंत्री महेश शर्मा और बुल्गारिया के उनकी समकक्ष निकोलिना अंगेलकोवा की मुलाकात के दौरान हुई।
पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “उन्होंने दोनों देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।”
शर्मा ने अतिथि मंत्री को दोनों देशों के प्रगाढ़ संबंधों के लिए अपने मंत्रालय के सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा, “पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी संभावना तलाशी जाएगी।”
बयान में कहा गया है, “दोनों देशों में सीधा हवाई संपर्क नहीं होने के कारण दोनों देशों के कम नागरिक एक-दूसरे देशों में यात्रा कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath