अंकारा, 24 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की के फुटबाल क्लब गालाटासारे ने मुस्तफा डेनीज्ली को अपनी मुख्य कोच नियुक्त किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डेनीज्ली इस पद पर हाम्जा हाम्जाओग्लू का स्थान लेंगे। हाम्जा को बर्खास्त किया गया था।
डेनीज्ली के पास कोचिंग का अपार अनुभव है। वह इससे पहले गालाटासारे, बेसिकतास, फेरेनबाक और अन्य मुख्य क्लबों के कोच पद पर काम कर चुके हैं।
66 साल के डेनीज्ली तुर्की के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं और वह एकमात्र ऐसे कोच हैं, जिन्होंने तीन क्लबों के साथ तुर्किश लीग खिताब जीते हैं।
dharmpath.com dharmpath