लॉस एंजेलिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार केंडल जेनर ने अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्डस में रेड कार्पेट पर अपना नया फ्रिंज (बालों की लटें) दिखाया।
‘फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अपना नया फ्रिंज दिखाने की कोशिश में केंडल ने अपने सारे बालों को एक ऊंचे टॉप नॉट में बांधा था, ताकि सभी की नजर उनके चेहरे और उनके नए लुक पर पड़े।
केंडल ने अपना मेकअप भी सादा रखा था और एक्सेसरीज भी बेहद कम पहनी थीं। एक्सेसरीज के नाम पर केंडल ने डैंगल ईयर रिंग्स पहने थे।
केंडल की काले रंग की मिनी ड्रेस उनके कव्र्ज को छिपाकर उन्हें स्टार लुक दे रही थी।
अवॉर्ड्स में बिल्कुल अलग अंदाज दिखाने वालों में केंडल अकेली नहीं थी, बल्कि उनकी दोस्त और मॉडल गिगि हदीदी जिनके साथ वे विक्टोरिया सीकेट्र फैशन शो में पहली बार इस महीने की शुरुआत में रैंप पर चली थीं, ने भी अपना नया बॉब कट बखूबी दिखाया।
dharmpath.com dharmpath