‘बाजीराव मस्तानी’ के ट्रेलर पर इम्तियाज फिदा

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मों को अलग ढंग से परोसने वाले निर्देशक इम्तियाज अली को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का ट्रेलर काफी पसंद आया है। यह फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

मुंबई से दिल्ली की रेलयात्रा के दौरान इम्तियाज ने आईएएनएस को बताया, “यह फिल्म बनाने के बाद से मैं निर्देशक संजय लीला भंसाली का बेहद सम्मान करने लगा हूं। उनके साथ मेरा नाम जुड़ना बेहद गर्व की बात है। मैं यह फिल्म देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं।”

इम्तियाज ने बताया कि दीपिका पादुकोण एक समय में दो अलग-अलग फिल्मों में काम करने में सफल रही हैं।

इम्तियाज की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘तमाशा’ में दीपिका की जोड़ी रनबीर कपूर के साथ थी। वहीं फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह हैं।

दीपिका इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ में रणवीर सिह के साथ अपना हुनर दिखा चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493