काबुल, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बडगिस प्रान्त में मंगलवार को कम से कम 11 तालिबान आतंकवादी मारे गए। मृतकों में एक प्रमुख कमांडर शामिल था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद जुमा आदिल ने कहा, “बडगिस प्रान्त के मोरीचक जिले में मंगलवार को तालिबान आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा चौकी पर हमले की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर घात लगाकर हमला किया और 11 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों में प्रमुख कमांडर मुल्ला फरीद भी शामिल था।”
अधिकारी के अनुसार, फारयाब और बडगिस प्रान्तों में फरीद तालिबान का नेता था। उसकी मौत देश के संकटग्रस्त पश्चिमी प्रांतों के आतंकियों के लिए एक बड़ा झटका होगा।
dharmpath.com dharmpath