मिस्र में विस्फोट, 4 मरे

काहिरा, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रायद्वीप में एक होटल के बाहर एक कार बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक न्यायाधीश भी शामिल हैं। इस होटल में संसदीय चुनावों की निगरानी करने वाले न्यायाधीशों को ठहराया गया है।

अल अहराम न्यूज की रपट के मुताबिक, विस्फोट अल-अरिश नामक शहर में हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मेगाहद के मुताबिक, “मृतकों में एक न्यायाधीश शामिल हैं।”

मिस्र के सरकारी टीवी ने बताया है कि विस्फोट में घायल होने वाले सभी आम नागरिक हैं। हमले के बाद शहर का मुख्य तटीय राजमार्ग बंद कर दिया गया।

हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

संसदीय चुनाव का दूसरा चरण रविवार और सोमवार को संपन्न हुआ।

न्यायाधीशों को मतों की गणना में लगाया गया है। निर्णायक नतीजे नहीं आने की स्थिति में आगे का चुनाव पहली और दूसरी दिसंबर को होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493