टेरी विश्वविद्यालय में अनुसंधान पीठ का वित्त पोषण करेगा रेलवे

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय रेल ने मंगलवार को कहा कि वह टेरी विश्वविद्यालय में टिकाऊ गतिशीलता पर एक रेलवे अनुसंधान पीठ का वित्तपोषण करेगा।

रेलवे ने इसके लिए विश्वविद्यालय के साथ सोमवार को एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षर के दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद थे।

मंत्री ने कहा कि रेल पीठ टिकाऊ गतिशीलता से संबंधित मुद्दे पर नवाचारयुक्त समाधान, कम ऊर्जा खपत करने वाली प्रौद्योगिकी और पर्यावरण अनुकूल कार्यक्रमों के लिए अनुसंधान कराएगा।

इस पीठ की स्थापना के लिए रेलवे ने सालाना 20 लाख रुपये आवंटित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493