दिल्ली हाफ मैराथन से दान के लिए जुटाए गए 4.5 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को होने वाले एअरटेल दिल्ली हाफ मैराथन से लगातार दूसरे वर्ष संबद्ध परोपकारी संगठन इंडिया केयर्स फाउंडेशन ने मैराथन के आयोजन से पहले ही 4.5 करोड़ रूपये की दान राशि इकट्ठी कर ली है।

फाउंडेशन ने मंगलवार को बताया कि यह राशि दिल्ली हाफ मैराथन के आठ वर्षो के इतिहास में सर्वाधिक है।

इंडिया केयर्स दिल्ली हाफ मैराथन से पिछले वर्ष जुड़ा और पिछले वर्ष उसने परोपकार के कार्यो के लिए 3.67 करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे।

इस वर्ष केयर चैम्पियंस संस्था के 43 संगठनों सहित कुल 104 गैर सरकारी संगठन दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगे। केयर चैम्पियंस संस्था के प्रत्येक संगठन ने दो-दो लाख रुपये इकट्ठा किए।

पूरे देश में बच्चों और युवाओं ने समाज कल्याण के कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 20 से अधिक बच्चों ने छह लाख रुपये से अधिक की राशि इकट्ठी कर ली है।

इंडिया केयर्स के अध्यक्ष मरे कुलशॉ ने कहा, “मैराथन वैसे तो व्यक्तिगत स्पर्धा है, लेकिन जैसे ही इस खेल से समाज कल्याण को जोड़ दिया गया, यह सभी लोगों का खेल बन चुका है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493