चीन में इस वर्ष बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया

गुआंगडोंग के प्रांतीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग के अनुसार मेइझू शहर में मिले मरीज के एच7एन9 से संक्रमित होने की पुष्टि सोमवार को हुई।

पेशे से किसान 70 वर्षीय मरीज का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे यह रोग कैसे हुआ इसकी जांच चल रही है।

इलाके के सभी मुर्गा बाजार सोमवार को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए।

एच7एन9 बर्ड फ्लू संक्रमण का एक रूप है और पहली बार इसके संक्रमण का मामला मार्च, 2013 में चीन में ही सामने आया था। यह संक्रमण सर्दियों और शरद ऋतु में अधिकतर फैलती है।

पिछली सर्दियों में चीन के जिन प्रांतों से एच7एन9 संक्रमण के मामले सामने आए थे उनमें गुआंगडोंग के अलावा शंघाई, फुजियान, जियांगशी, गुइझोऊ और झेजियांग शामिल हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से मुर्गे-मुर्गियों से दूर रहने का सुझाव दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493