ओबामा ने रूस-तुर्की तनाव समाप्त करने एडरेगन से बात की

वाशिंगटन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एडरेगन से बात की और दोनों नेताओं ने तुर्की द्वारा रूसी विमान को मार गिराए जाने के बाद पैदा हुए तनाव को समाप्त करने की जरूरत बताई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, व्हाइट हाउस से जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि ओबामा ने फोन पर कहा कि अमेरिका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के तुर्की के अधिकार का समर्थन करते हैं।

बयान के मुताबिक, “नेताओं ने तनाव घटाने और यह सुनिश्चित करने का प्रबंध करने के महत्व पर सहमति जताई कि फिर से ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।”

समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने रक्षा मंत्रालय के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से कहा कि मंगलवार को एक रूसी लड़ाकू विमान जमीन से की गई गोलीबारी के कारण तुर्की-सीरिया सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

तुर्की मंत्रालय के मुताबिक, विमान को तुर्की हवाई सीमा का उल्लंघन करने के लिए 10 बार चेतावनी दी गई थी। चेतावनी को नजरअंदाज करने के बाद तुर्की के एफ16 लड़ाकू विमानों ने एसयू24 को मार गिराया।

रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम बयान के मुताबिक, एसयू24 जिसे तुर्की के एफ16 लड़ाकू विमानों ने मार गिराया, वह सीरिया के हमीमिम हवाईअड्डे से वापस लौट रहा था, जहां कि आतंकवाद रोधी हमलों के लिए रूसी वायुसेना की एक टुकड़ी मौजूदे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493