नागपुर, 25 नवंबर (आईएएनएस)। साइमन हार्मर (78-4) और मोर्ने मोर्कल (35-5) ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए बुधवार को यहां शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 215 रनों पर समेट दी।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 78.2 ओवरों का सामना किया। भारत की ओर से मुरली विजय ने सबसे अधिक 40 रन बनाए जबकि रवींद्र जडेजा ने 34 तथा रिद्धिमान साहा ने 32 रन जोड़े।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से कागिसू राबाडा, डीन एल्गर और इमरान ताहिर ने एक-एक सफलता हासिल की।
dharmpath.com dharmpath