अनुपम खेर ने पूरी की ‘द हेड हंटर्स कॉलिंग’ की शूटिंग

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। आमिर खान की असहिष्णुता की टिप्पणी पर उन्हें फटकार लगाने वाले प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर ने टोरंटो में ‘द हेड हंटर्स कॉलिंग’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

खेर ने ट्विटर पर लिखा, “‘द हेड हंटर्स कॉलिंग’ की शूटिंग समाप्त। भारत वापस लौट रहा हूं। लगभग पूरी दुनिया घूम चुका हूं। मेरे देश से बढ़कर कोई जगह नहीं। जय हो।”

अनुपम का ‘मेरे देश से बढ़कर कोई जगह नहीं’ कहना आमिर की उस टिप्पणी पर कटाक्ष जैसा है, जिसमें आमिर ने कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव ने कहा है कि भारत में असुरक्षा को देखते हुए उन्हें किसी और जगह चले जाना चाहिए।

खेर ने फिल्म के साथी कलाकारों और कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493