चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के अनुसार, चीन के अधिकांश इलाकों में नवंबर में भीषण ठंड महसूस किया गया, जो 1951 के बाद सबसे अधिक ठंड है।
मौसम विभाग के अधिकारी लगातार तापमान का निरीक्षण कर रहे हैं। चीन के उत्तरी तथा पूर्वोत्तर इलाके में जनवरी या फरवरी के दौरान तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है।
हालांकि अधिकतम तापमान का पिछले करीब छह दशक का औसत इस साल नवंबर के अधिकतम तापमान के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो 2013 के नवंबर महीने में शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
मौसम विभाग अधिकारियों का कहना है कि इस शीत ऋतु को सर्वाधिक सर्द मौसमों में से एक कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि तूफान अल नीनो के प्रभाव को देखना अभी बाकी है।
dharmpath.com dharmpath