माले, 25 नवंबर (आईएएनएस)। मालदीव की सरकार ने बुधवार को कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मालदीव की विदेश मंत्री दुनया मौमून ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा निवारण दिवस मनाने के दौरान कहा, “सरकार महिलाओं को मानवाधिकार उल्लंघन से बचाने का प्रयास करती रहेगी।”
मौमून ने कहा, “महिलाओं के खिलाफ हिंसा को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करना राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के संकल्पों में से एक है।” उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।
उन्होंने कहा, “लैंगिक समानता व सशक्तीकरण की पड़ताल कर सरकार महिलाओं के खिलाफ हिंसा को जड़ से खत्म करने को प्रतिबद्ध है।”
मौमून ने कहा कि मालदीव ने यौन शोषण व उत्पीड़न निरोधक अधिनियम, यौन अपराध अधिनियम, घरेलू हिंसा निरोधक अधिनियम व ड्राफ्ट लैंगिक समानता अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है। ये कानून महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने में कानूनी ढांचे को मजबूत करते हैं।
dharmpath.com dharmpath