नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के टेनिस प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। आरके खन्ना टेनिस स्टेडिमय में शुक्रवार को एक रोमांचक मैच खेला जाएगा, जिसमें दो दिग्गज जोड़ियां भिड़ेंगी।
दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) परिसर में होने वाले इस मिश्रित युगल मैच में भारत के तीन दिग्गज सनिया मिर्जा, महेश भूपति और लिएंडर पेस तथा अमेरिका की महान खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा हिस्सा लेंगी।
भूपति और सानिया की ग्रैंड स्लैम विजेता जोड़ी का सामना विश्व टेनिस में साथ मिलकर कई कीर्तिमान स्थापित करने वाले पेस और नवरातिलोवा की जोड़ी से होगी।
यह मैच शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath