भारत के खिलाफ ‘न्यूनतम’ योग पर ढेर हुआ दक्षिण अफ्रीका

नागपुर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को दक्षिण अफ्रीकी पहली पारी 79 रनों पर समेट दी। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का न्यूनतम टेस्ट योग है।

साथ ही साथ यह भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की सबसे छोटी टेस्ट पारी है। इससे पहले भारत ने 2006 में जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीको का 84 रनों पर आउट कर दिया था।

दक्षिण अफ्रीका से पहले भारत ने 1990 में चंडीगढ़ में श्रीलंका को 82 रनों पर समेट दिया था। यह अगले 25 साल तक भारत के खिलाफ किसी भी देश का न्यूनतम टेस्ट योग का रिकार्ड बना रहा।

भारतीय टीम अब तक सात मौकों पर विपक्षी टीम को 100 से कम स्कोर पर आउट कर चुकी है। दक्षिण अफ्रीका (79 व 84), श्रीलंका (82), आस्ट्रेलिया (83 व 93), बांग्लादेश (91) और न्यूजीलैंड (94)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493