नागपुर टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका के सामने 310 रनों का लक्ष्य

नागपुर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के सामने 310 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 46.3 ओवरों का समना करते हुए 173 रन बनाए। उसने अपनी पहली पारी में 215 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 79 रनों पर समेट दी थी। पहली पारी के आधार पर उसे 136 रनों की बढ़त मिली थी।

दूसरी पारी में भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 31 और रोहित शर्मा ने 23 रन जोड़े।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में इमरान ताहिर ने पांच विकेट लिए जबकि मोर्ने मोर्कल को तीन सफलता मिली।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने में अभी भी 16 ओवर बचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493